Thursday, January 25, 2024

राम मंदिर


आज हर लता लता राम गीत गा रही।

कही  वर्षा  की  तपस्या रंग  ला  रही।

पावन शुभ वेला अब नज़दीक आ रही।

हम सबको ये खुशी तो मन से भा रही।

सज गई राम जो आयोध्या आएंगे।

हर गली गांव को अयोध्या बनाएंगे।

हम सब जगह राम ज्योति को जलाएंगे।।1


आज राम के स्वागत में सजा हर द्वार।

धूमधाम  से  मनेगा  अब ये  त्योहार।

नई दीवाली होगी फिर से इसबार।

चोरों दिशा में होगा अब जय जयकार।

हर मंदिर को मिल कर खूब सजाएंगे।

प्रभु राम जो अपने धाम में आएंगे,

हम सब जगह राम ज्योति को जलाएंगे।।2


सारे देव दर्शन को रोज आएंगे।

मेरे रघुवर भी जन जन को भाएंगे।

नित्य राघव का भक्त दर्शन पाएंगे।

घर घर फिर से भगवा ध्वज लहरायेंगे।

संस्कृति सनातन की आगे बढ़ाएंगे।

फिर अवध में राजा राम घर आएंगे।

घर घर दीप ज्योति को आज जलाएंगे।।3

मोहित जागेटिया





No comments:

Post a Comment