Monday, February 5, 2018

वतन की बात करता है

कोई अपनी मोहब्बत या सनम की बात करता है।
जिस दिल मे हिन्दुस्थान वो वतन की बात करता है।।

रहते  यहाँ  पर  हिन्दू, मुस्लिम, सिख,ईसाई सभी भाई
जिस को हो वतन की फिक्र वो अमन की बात करता है।।

यहाँ पर धरती से उड़ते बहुत परिंदे आकाश में
दूर जाने वाला परिंदा गगन की बात करता है।।

हर दिन सीमा पर गर्मी, सर्दी, वर्षा में वो रहता
सरहद का हर जवान अपने चमन की बात करता है।।

इस वतन पर तिरंगा हो कफ़न,इस धरती पर हो दफन
मुल्क  पर  लहराता  तिरंगा  पवन  की  बात  करता  है।।
मोहित जागेटिया

No comments:

Post a Comment