Thursday, January 9, 2020

ये मिट्टी है हिंदुस्तान की

"ये मिट्टी है हिंदुस्तान की"
      
इस मिट्टी को वंदन करूँ ये मिट्टी है बलिदान की।
खेतों में लहराती हरियाली ये मिट्टी  किसान की।
अब तो मंगल की यात्रा करते भारत माँ के बेटे,
चाँद पर तिरंगा लहराते ये मिट्टी है विज्ञान की।।

जाति,धर्म भेद है फिर भी ये मिट्टी है मुस्कान की।
पूजा,वंदना होती इस मिट्टी की ये भगवान की।
हर सुख दुख में लोग एक दूजे के काम आते आज,
भेद मिटा कर अपना बनाते ये मिट्टी इंसान की।

ये धरा है सन्त,मुनियों ऋषियों के तप के ज्ञान की।
ऐसी धरा है सभ्यता और संस्कारों के गान की।
इस मिट्टी पर ही बहती पावन नदिया खड़ा हिमालय,
ये हमारी पावन मिट्टी है सारी हिंदुस्तान की।
मोहित जागेटिया

No comments:

Post a Comment