Saturday, October 5, 2019

पुस्तक के बारे में विचार

मेरे मित्र राजेन्द्र जांगिड़ द्वारा लिखी पुस्तक"आत्मदर्शन" को एक बार जरूर पढ़ें।कास तोर पर हर विद्यार्थी को ये पुस्तक जरूर पढ़नी चाहिए।
एक विद्यार्थी जीवन से जीवन यात्रा तक के बारे में जो कुछ लिखा है। वह बहुत ही सत्य है।जो आज की शिक्षा पद्ति है वो हमें कैसी शिक्षा दिलाती है और वैदिक शिक्षा प्रणाली हमें कैसी शिक्षा दिलाती थी।हर इंसान के जीवन मे शिक्षा का बहुत महत्व होता है।शिक्षा ही जीवन के रास्ते चुनती है।उसके अनुसार ही इंसान उस रास्तों पर जाता है ।इस पुस्तक में उन माता पिता को पढ़ना चाहिए जिनके बच्चे स्कूल जाने लगे है।बच्चों को किस तरह की शिक्षा देनी चाहिए वो इस पुस्तक मे जुवाब मिलेगा।उसी संदर्भ में ये पुस्तक प्रकाशित हुई है।
राजेन्द्र जांगिड़ ने इस पुस्तक को लिखने से पहले बहुत से सारे धर्म ग्रन्थ,वेद उपनिषद,महान लेखकों की किताबें पढ़ी है।उसके बाद अपनी लेखनी से ये पुस्तक "आत्मदर्शन"का प्रकाशन करवाया है।
इस पुस्तक के लेखक राजेन्द्र जांगिड़ को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।आपकी लेखनी से साहित्य धर्म को निभा सखो।और हिन्दू संस्कृति की वैदिक प्रणाली के द्वारा शिक्षा का प्रचार कर सखो।
                          मोहित जागेटिया
                         भीलवाड़ा राजस्थान

No comments:

Post a Comment