Friday, July 31, 2020

राम मंदिर

        *शुभ मुहूर्त आया*
*****कविता******
वर्षों वर्ष बीत गये अब शुभ मुहूर्त आया।
अब भव्य मंदिर बनेगा ये सपना सजाया।

सारे देवता से पुष्प धरा पर बरसेंगे।
इस शुभ मुहूर्त को देव दर्शन को तरसेंगे।

अब भव्य भूमि पूजन होगा इस शुभ मास में।
प्रभु राम होंगे खुद के राम के आवास में।

गगन जाता भव्य दिव्य होगा मंदिर विशाल।
मंदिर दर्शन से अब जन जन होगा खुशहाल।

मंदिर में होंगे लखन,सीता और हनुमान।
छप्पन भोग लगेगा आएंगे लाखों  दान।।

सज कर सँवर जाएगी नगरी अयोध्या धाम।
दीप जलाओ अवध आये हमारे भी राम।।

राम संग सिया,लखन,हनुमान होगा दर्शन।
हम सब जयकार लगाएं प्रभु को करे वंदन।

आज राम नाम का सुमिरन से सत्कार करें।
पाँच अगस्त हर साल हर बार त्योहार करें।।
मोहित जागेटिया

No comments:

Post a Comment