Tuesday, August 6, 2019

धारा 370

जो वादा तुमने किया वो वादा तुमने निभाया।।
कश्मीर की वादियों में अब खुशियों का पल आया।
आज तुमने सबका दिल भी जीत लिया मोदी शाह,
370 धारा हटाने का फैसला हम सबको को भाया।।
मोहित जागेटिया

अखंड भारत की तस्वीर अब तुमने दिखाई।
अब सम्पूर्ण भारत मे आज आजादी पाई।।

आज कश्मीर की घाटी में स्वर्णिम इतिहास बना।
मोदी और शाह पर फिर सबका विश्वास बना।।

अब घाटी में भी तिरंगा रोज लहराएगा।
आजादी का जश्न पूरा भारत मनाएगा।।

केसर की क्यारी में फिर से अब चमन खिलेगा
जो चाह जैसा अब घाटी में हमको मिलेगा।।

जो वादा उसने किया वो वादा अब निभाया।
पूरे भारत मे आजादी का ये पल आया।।

कश्मीर से खिलता भारत का पूरा चमन है।
जो भी फैसला लिया उसका तो अभिनंदन है।।

आज पूरे देश ने असली आजादी छाई।
धारा 370 हटाने की सरकार को बहुत बधाई।।
मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा राज.

No comments:

Post a Comment