Thursday, August 8, 2019

तिरंगा हाइकू कविता

"तिरंगा हाइकू कविता"

झंडा तिरंगा
ऊँचा रहें हमारा
ये गीत गाए।।

ये भारत की
आजादी का पर्व है
हम मनायें।।

मिल के गाए
वो वीरों गाथाएं
जो मिट गये।।

देश उनको
आज याद करेगा
उनकी शान ।।

सदा सदा ही
गगन चांद पर
ये लहरायें।।

आओ मिल के
देश के शहीदों की
शान बढ़ाएं।।

तिरंगा आन
भारत का मान है
ये ऊँचा रहें।।

मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा राज.

No comments:

Post a Comment