Wednesday, November 13, 2024

शुभ दीपावली

आप सभी को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं,,,
 ये दीप शिखा हर घर आँगन को जगमगा कर रोशनी से प्रकाशित करें। जीवन के अंधकार में प्रकाश का दीप जले।मां लक्ष्मी सबके घर सुख शांति समृद्धि भरे।
 
*शुभ दीपावली* 

अमावस काली रात हैं। 
दीप की ये बरसात हैं।
जग मगाती ये रोशनी, 
हर ख़ुशी की सौगात हैं।

रोज समृद्धि का मान हो।
जलते दीप का दान हो। 
हर घर लक्ष्मी आएगी,
पूजा करें वो ध्यान हो।

 खुशियों का दीप जलाओ।
 अपनों को गले लगाओ।
 आज ये यह दिवाली हैं,
 मिलकर त्यौहार मनाओ।।
 
 अपनों का साथ निभाओ।
 आंगन को खूब सजाओ।
 इस मन का द्वेष मिटा कर,
 अपनों से प्यार बढ़ाओ।

सजे मन,दिल का हर द्वार।
खिले हर रिश्तों में प्यार।
सब में खुशियाँ जो भर दे,
ये दिवाली का त्यौहार।

मोहित जागेटिया 
गाँव -सिदडियास 


अँधेरी रात में बैठे मुक्तक


बदलते रहेगा जीवन का मौसम,
हम हर मौसम की इस बरसात में बैठे हैं।

हिम्मत का इरादा सदा बना रहें,
जिंदगी,हौसलों के,जज्बात में बैठे हैं 

एक दिन सत्य की जीत होंगी कभी,
दुनिया देखेगी हमारी इसी पहचान को।

जीवन में होगा एक दिन उजाला, 
इसलिए आज अंधेरी रात में बैठे हैं।
मोहित जागेटिया 



ये दोस्ताना

ये दोस्ती तुम्हारी यह दोस्ताना हमारा।
इस जीवन के पथ पर मिले अब साथ सारा।
अब जीत जाएँगे जीवन का ये सफ़र हम,
तेरी दोस्ती के बिन ये जीवन भी हारा।
मोहित जागेटिया 

शरद पूर्णिमा

शरद पूर्णिमा की ये रात बड़ी खास है।
चांदनी में बरसेगा अमृत का वास है।
सोलह कला चाँद की चांदनी में रहेगी,
आज गोपी संग मोहन का महारास है।
मोहित जागेटिया 

बधाई आभार

आज आपके द्वारा दी गई मेरे जन्मोत्सव पर शुभकामनाएँ के लिए आपका तहे-दिल से धन्यवाद ।आज का दिन मेरे लिए तो विशेष था ही, मेरे जन्मदिवस की बधाई संदेश दे कर आपने इसको और अत्यधिक महत्वपूर्ण बना दिया है। मेरे जन्मदिन को अविस्मरणीय बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत आभार । ज़िंदगी में आपका साथ मेरे लिए अनमोल बना रहे ।

सबका सदा साथ बना रहे, ये दुआ हम हर बार करते हैं ।
ज़िंदगी के इस सफ़र में हर खुशी में सबसे प्यार करते हैं।
दिए हैं जो आप सब हमें शुभकामनाएँ और बधाई ,
आज सबके स्नेह, प्यार, दुलार को दिल से स्वीकार करते हैं ।।
*_-- मोहित जागेटिया_*
*


जन्मदिवस की बधाई


जिंदगी का हर लम्बा खुशियों से भरा हो। 
रोज महकती वादियों से जीवन हरा हो।
दे रहा ये दिल दुआ सदा खुश रहें तू तो,
मिलें जब हर जन्म का साथ वो ये धरा हो।
मोहित जागेटिया 

जय जयकार

कितना प्यारा है तेरा ये श्रृंगार।
कितना सुंदर है तेरा ये दरबार।
श्याम तुम्हारा दर्शन सबको भाय, 
सब भक्त करें तेरी जय जयकार।
मोहित जागेटिया 



मुक्तक श्याम

2
 मैं जिसकी राधा बनू तुम हो घनश्याम हो।
 मैं जिसकी सीता बनू तुम हो श्री राम हो।
 प्रीति ऐसी मेरी हर बंधन को निभाए, 
 दर्शन करें ये नयन हाथों से प्रणाम हो।
 मोहित जागेटिया 

मुक्तक श्याम

रोज दर्शन की चाहत का नजारा हो।
हर मुख पर सिमरण सारा का सारा हो। 
मन की भक्ति में सदा ही ये ध्यान रहें,
हर पल संग हमारे श्याम हमारा हो।
मोहित जागेटिया 


मेरा गाँव

आज दुनिया मे सबसे प्यारा मेरा गांव 
मिलती बरगद की ठंडी ठंडी यहाँ छाव।

सरोवर हमारी यहाँ की वो पहचान है
इस मिट्टी में रहती हमारी मुस्कान है।।

पीने का अमृत सा यहाँ मिठा पानी है
ऐसे बनी हमारी गांव की कहानी है।।

चारों और बसा देवता का हर वो स्थान
जहाँ पर मिलती हमको सुकून की वो शान।।

लागों के आपस मे बना रहता विश्वास।
दुनिया मे सबसे प्यारा मेरा सिदडियास।।
मोहित 

शिक्षक दिवस

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
जिंदगी में सदा ही अच्छे बुरे का ज्ञान देते है। 
सदा ही सफलता पर आगे बड़े वो मान देते है।
पढ़ाते, लिखाते, सिखाते सब कुछ बताते जीवन में,
शिक्षक ही अपने विचार से अच्छे इंसान देते है।
मोहित जागेटिया 

रक्षाबंधन

रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।
अटूट प्रेम और विश्वास के बंधन का त्यौहार। ये रक्षाबंधन भाई बहिन निस्वार्थ भाव से भरा है.🪔🪔

""पवित्र धागे में समाया है प्यार का रिश्ता,
आज रक्षा का वचन देती हर एक कलाई।

ये भरोसा की डोर बंधी हाथों में,
हर बहिन का साथ निभाता एक भाई।""
मोहित जागेटिया 🙏🪔🪔






कृष्ण जन्मोत्सव

मनहरण छंद :-

आप सभी को भुवन मोहन कन्हैया के 
जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏🙏

मनहरण छंद :-

भादों की शुभ रात है,
तेज ये बरसात है, 
अष्टमी तिथि का जन्म,
ले कर वो आएंगे।।

नंदलाल का प्यारा है,
यशोदा का दुलारा है,
वृंदावन की गली में,
वो धूम मचाएंगे।।

वो पापियों का नास है,
भक्तों की हर आस है,
हर द्वार मंदिर को,
फूलो से सजाएँगे।

हर और धूमधाम,
माखन को खाये श्याम,
कान्हा का जन्मोत्सव है,
आज तो मनाएंगे।

मोहित जागेटिया



चारभुजा दोहे

हर शोभा सुंदर बड़ी, सजता पावन धाम।
सारे मिल स्वागत करें,जग में आएं श्याम।।

पावन सुंदर नाम है, चारभुजा का धाम।
जो दर्शन आता यहाँ,सफल हो जाए काम।
मोहित जागेटिया 

सफ़र कितना आसान


    नाम :-मोहित जागेटिया 
    गाँव -सिदडियास जिला भीलवाड़ा राज़।
    सम्पर्क नंबर :-9950100169

कविता :- सफ़र कितना आसान है 

उसके होने से जिंदगी का सफ़र कितना आसान है।
रोज ये दिल उसकी चाहत में, सदा कितना नादान है।।

भक्ति करता, हर रोज में उसका नाम लेता कन्हैया,
जिंदगी की हर जीत में मेरा ही तो ये सम्मान है।।

मोहन तेरे नाम से,मेरे काम की है हर पहचान।
तेरे नाम की महिमा जान ले,वो ही तो इंसान है।।

जब मन की भक्ति में,सच्चे भाव में कान्हा का है गान।
आज उस दीनदयालु से जीवन की सारी मुस्कान है।

कन्हैया की आराधना से अच्छा-बुरा का है ज्ञान।
मेरा भुवन मोहन हर कला का सबका ही भगवान है।।
मोहित जागेटिया 

स्वाधीनता दिवस

सपना विकसित भारत का सजाने चले है। 
हम घर-घर पर तिरंगा फहराने चले है।
 आज माँ के वीर शहीदों को याद कर के,
हम सब स्वाधीनता दिवस मनाने चले है।
मोहित जागेटिया 

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🪔🪔🇮🇳🇮🇳

गुरुदेव


जहाँ पर ज्ञान दीप जलता पावन ये धाम है।
शीतल मन की हर छाँव मिलती ये वो नाम है।
जिनमें करुणा, दया, प्रेम का भाव भरा ऐसे,
मेरे गुरुवर की चरणों में मेरा प्रणाम है।
मोहित जागेटिया 


गुरू देव



ये जीवन उसका सफ़र,जो गुरू का दर्शन पाता है।
जीवन के सफ़र में भी जो, सही राह वो दिखाता है।
मेरे गुरुवर आपका आशीष सदा भक्तों पर रहे,
सब कुछ मिल जाता है,जो भी तुम्हारे द्वार आता है। 
मोहित जागेटिया 

दोहाँ

🙏दोहाँ 🙏
जब-जब उसके नाम से, होता सारा काम।
जो हरि मुख पर बस गया, मुख गाता हरि नाम। 
मोहित जागेटिया 

बंशी की आवाज़ हो,मन से स्वर का तार।
धड़कन में कान्हा बसा,गाता जीवन सार।।
मोहित जागेटिया 



Monday, July 8, 2024

खुद का जीवन आसान बनाया होगा

खुद का जीवन आसान बनाया होगा।
मुसीबत का पहाड़ हटाया होगा।

जब भी चले होंगे वो खुद सफ़र में,
वक्त पर अकेला ही पाया होगा।

देखते होंगे आस ले कर खुद को,
जब साथ कोई नही आया होगा।

दिल के इरादे सारे मजबूत थे,
हौसलों का जज्बात लाया होगा।

हर बात को कलम पर लिख कर उसने,
शब्द की आवाज को गाया होगा।

:-मोहित जागेटिया 

Monday, May 27, 2024

मोदी जी को बधाई है



आज विजय का उत्सव है विजय की ये बधाई है।
देश में केसरिया रंग की फिर होली आई है ।।।

लोकतंत्र में आज वो विजय का वरदान बन गए।
जन-जन के आशीर्वाद से फिर से महान बन गए।।

हर दिन राजनीति में चला सत्ता का संग्राम था।
इस विजय के पथ पर लिखा सुशासन वाला नाम था।।

सुंदर स्वण अक्षरों में भारत का इतिहास लिखा है।
हर नेक काम से जनमानस में विश्वास लिखा है।।

आज जन-जन की आवाज में तुम आवाज बन गए।
जनता के दिल में बस कर कोई तुम राज़ बन गए।।

मोदी जी से भारत को फिर से हिफाज़त है।
दिल्ली की सत्ता पर एक बार फिर से स्वागत है।।

दिल्ली के शासन पर राज तिलक का अभिनंदन है।
भारत के जन मानस का करते हम सब वंदन है।

मोदी शासन में राष्ट्र की कीर्ति सदा कुंदन हो।
हमारी मंगलकामना कोटि-कोटि अभिनंदन हो।

:- *मोहित जागेटिया* 


बरसात होती है


मिलन न अब उनसे होता न कोई बात होती है।
सफ़र उनसे अलग है न कभी मुलाकात होती है।
सफ़र जिंदगी का जबसे मेरा उनसे अलग हुआ,
गुजरे वक्त की याद में कभी बरसात होती है।।
मोहित जागेटिया 

मोदी को लाना होगा

मोदी को फिर से हमको लाना होगा।
राष्ट्र हित में मोदी को जिताना होगा।।

जो भी उसने कहाँ वो उसने किया था।
देश नही झुकने का जब प्रण लिया था।।

आज मोदी देश के लिए जरूरी है।
मोदी से सबकी आशा अब पूरी है।।

वो अब नई गौरव गाथा लिख रहा है।
मोदी का काम दुनिया में दिख रहा है।।

राष्ट्र की उनत्ति का अवसर आया है।
उसने सनातन गौरव को सजाया है

दुनिया को देश की ताक़त दिखाई है।
विकसित भारत की कल्पना सजाई है।।

मोदी का सबसे बड़ा परिवार होगा।
मोदी का शासन फिर एक बार होगा।।

मोहित जागेटिया 

Friday, March 29, 2024

हमसफ़र मिल गया



ख्वाब जो पूरा हो वो ही घर मिल गया।

अब सच्चा प्यार भी जीवन भर मिल गया।

इस जीवन का सफ़र अब आसान होगा,

तुम्हारे सफ़र में अब हमसफ़र मिल गया।।

मोहित जागेटिया



प्रीत तुम से निभानी पड़ी

प्रीत तुम से निभानी पड़ी,

एक रीत निभाने के लिए।


जिंदगी को समझा जिसने,

जीवन को बनाने के लिए।।


जीवन सदा गुलजार रहे ,

मोहब्बत भरा ये सफ़र हो।


शुक्रिया तुम्हारा करते,

जिंदगी में आने के लिए।।

मोहित जागेटिया



दोस्ताना



हर सच्चे  इंसान  का ठिकाना बदल गया।

बिना मतलब कहीं आना-जाना बदल गया।

अब तो सच की दुनिया से झूठी दुनिया तक ,

हर दोस्ती का अब हर दोस्ताना बदल गया।।

मोहित जागेटिया

Thursday, January 25, 2024

करवा चौथ

इस चाँद के लिए उस चाँद का इंतजार करती है।

मेहंदी,चूड़ी,बिंदी का सोलह श्रृंगार करती।

हर नारी अखंड सौभाग्यवती सदा बनी रहे,,

करवाचौथ का उपवास कर के त्यौहार करती है।

मोहित जागेटिया



जनता का सदा अपमान हुआ है


जनता का सदा अपमान हुआ


नेता कब किसका सगा हुआ?

ये कोई क्यों नही समझ पाया

अपने स्वार्थ के लिए आज उसका,

कल किसी और का बन जाता है।

न पार्टी अपनी हुई

न जनता अपनी हुई।

बस अपमान तो जनता का सदा हुआ।

जनता लड़ती अपनों से चुनाव के वक्त

एक दूजे के दुश्मन तक बन जाते है।

नेता जो दुश्मन होते है। वह भी तो

दोस्त बन जाते है।

कैसा राजनीति का ये युग आया है

नेताओं को कोई नही समझ पाया।

मोहित जागेटिया

ज़ख्म सह रहा


हवाओं का इशारा तो कुछ और कह रहा है।

फिजाओं की महक में तो ये इश्क बह रहा है।

जरा मासूम मासुमियत को समझ लो इसबार,

विरह की वेदना का ये दिल ज़ख्म सह रहा है

मोहित जागेटिया

विधायक

हर मुश्किल में सहायक बने हो।

जनता के तुम तो नायक बने हो।

दे रहा दिल तुमको बधाई आज,

तुम तो हमारे  विधायक बने हो।

मोहित जागेटिया

शुभ घड़ी आई

ये शुभ पावन वेला आई ।

खुशिया ही खुशिया छाई1। 


सालो साल बीत गया,मिल गया प्रभु का ये धाम।

कही भक्तों की कठोर तपस्या अब आई काम।

आज मंगल के दीप जला कर प्रभु का गान करो

अवधपुरी सज गई घर आएं सबके आज राम।।


मंगल के सब दीप जलाओ।

खुशिया से खुशी मनाओ।।


आज स्वागत में सज गया हर आंगन का हर द्वार।

राम भक्तों को निमंत्रण,करो सब आज स्वीकार।

बन गया राघव का अयोध्या में भव्य ये मंदिर,,

जानकी खुश होगी खुद का होगा भवन इसबार।।


राम को राम आज घर मिला।

पुण्य पवित्र राम दर मिला।।


सब भक्तों का मन से हर बार अभिनंदन होगा।

फूलों से महकता राम का भव्य आंगन होगा।

सुना था ये मन,प्यासा था बिन दर्शन से ये तन,

प्रभु राम की अलौकिक छवि का रोज दर्शन होगा।।


अवधपुरी को खूब बधाई।

शुभ वेला जो अब पाई।।


राम विराजेंगे सज गया राम का ये दरबार।

मंगल आरती होगी ,होगा राम का श्रृंगार।

राम का करो स्वागत राम जो अपने घर आएं,

इस पावन तिथि का हर बार मनाएंगे त्यौहार।।


अब तो राम लला आएंगे।

राम के गीत गाएंगे।।


इस शुभ घड़ी में प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान होंगे।

शुभ पल में सारे देवता और भगवान होंगे।

पुष्प वर्षा होगी, राम का जय जयकार होगा,

पूजा, हवन,मंत्रो से राम विराजमान होंगे।।।।

मोहित जागेटिया

भीलवाड़ा राज.

राम मंदिर

राम को राम का धाम मिल गया।

प्यासे नैनो को काम मिल गया।

सत्य सनातन की ये जीत हुई,

अब मंदिर को भी राम मिल गया।।


रोली,कुमकुम का थाल सजाएंगे।

हम सब मंगल का दीप जलाएंगे।

सज धज कर तैयार अयोध्या नगरी,

भव्य स्वागत होगा, राम आएंगे।।


नई भोर नया सवेरा लिख जाएगी।।

इतिहास वो कहानी याद दिलाएगी।

अवध में राम का ऐसा स्वागत होगा,

लता लता भी राम नाम को गाएगी।।

मोहित जागेटिया


राम मंदिर


आज हर लता लता राम गीत गा रही।

कही  वर्षा  की  तपस्या रंग  ला  रही।

पावन शुभ वेला अब नज़दीक आ रही।

हम सबको ये खुशी तो मन से भा रही।

सज गई राम जो आयोध्या आएंगे।

हर गली गांव को अयोध्या बनाएंगे।

हम सब जगह राम ज्योति को जलाएंगे।।1


आज राम के स्वागत में सजा हर द्वार।

धूमधाम  से  मनेगा  अब ये  त्योहार।

नई दीवाली होगी फिर से इसबार।

चोरों दिशा में होगा अब जय जयकार।

हर मंदिर को मिल कर खूब सजाएंगे।

प्रभु राम जो अपने धाम में आएंगे,

हम सब जगह राम ज्योति को जलाएंगे।।2


सारे देव दर्शन को रोज आएंगे।

मेरे रघुवर भी जन जन को भाएंगे।

नित्य राघव का भक्त दर्शन पाएंगे।

घर घर फिर से भगवा ध्वज लहरायेंगे।

संस्कृति सनातन की आगे बढ़ाएंगे।

फिर अवध में राजा राम घर आएंगे।

घर घर दीप ज्योति को आज जलाएंगे।।3

मोहित जागेटिया





राम मंदिर

राम ने जो चाहा वो राज आया।

राम ने जो चाहा वो आज आया

अब सदियों तक याद रहेगा ये दिन,

नई सदी का ये नया साज आया।।

मोहित जागेटिया

#जयश्रीराम,#जन्मभूमिश्रीराम #अयोध्या

#राममय