Monday, August 13, 2018

माँ सरस्वती

नाम मोहित जागेटिया(भीलवाड़ा)

शब्द दे माँ शारदे
शब्द का माँ हार दे
शब्द से पूजा करू
शब्द का संसार दे।
शब्द दे माँ शारदे शब्द का ही ज्ञान दे ।
शब्द से पूजा करू शब्द का वरदान दे ।
शब्द को मान दे शब्द को ऊची उडान दे
करे तेरी चरणों में वन्दन वो स्थान दे।
शब्द से माँ गीत दे।
शब्द से माँ मीत दे।
शब्द की माँ गजल दे,
शब्द से माँ जीत दे।
शब्द से करू अज्ञानता दूर शब्द का धान दे।
शब्द की रौशनी से माँ मुझे और सम्मान दे।

No comments:

Post a Comment