Sunday, December 16, 2018

2019 नव वर्ष

                    " नव वर्ष2019"
आने  वाला  ये  साल  सपनों  वाला  साल  हो  ।
सब के घर खुशिया रहें हम भी सब खुश हाल हो।
कोई  भूखा  न  रहें  कही  भी  सूखा  नही  हो,
माँ  लक्ष्मी  की  कृपा  रहें  सब  माला  माल  हो।।

ये साल हमारा अब खुशियों की रौनक लायें।
ये  साल  हमारा हर अरमान को अब सजायें।
इस  साल  ऐसा  काम करें मन मे हो विश्वास,
ये  साल  हमारा  सपनों  को  विश्वास  बनायें।।

नेक  इरादा  सही  नियत  से  ऐसा  काम  करें ।
किसी का गलत न कर के अच्छा काम नाम करें।
सब  की  जिंदगी  हर दिन फूलों की तरह महके,
हर दिन को भोर  सुहानी  मस्तानी  शाम  करें।।

इस  साल  अपने  सपनों  और हमारी चाल हो ।
आज जिंदगी सब की कही हजार खुशहाल हो।
मेरी  इस  साल  सबको  ये  ही  शुभकामनाएं ,
नई  आशायें  उड़ान  हो  ऐसा  ये  साल  हो।।

मोहित

*ऐसा हर नव साल हो*
.         👍🌞👍
आने  वाला नया साल  सपनों  वाला  साल  हो  ।
सब के घर खुशिया भरें हम भी सब खुश हाल हो।
कोई  भूखा  न  रहें  कही  नहीं सूखा तल हो,
माँ लक्ष्मी की कृपा रहें  सब  ही माला माल हो।।

ये साल हमारा अब खुशियों की रौनक लायें।
ये  साल  हमारा अरमानों को खूब सजायें।
नव साल में ऐसा काम करें मन मे हो विश्वास,
ये  साल  हमारा  सपनों  को  साकार बनायें।।

नेक  इरादा  सही  नियत  से  ऐसा  काम  करें ।
अहित किसी का न कर के अच्छा काम नाम करें।
सब  की  जिंदगी रोज फूल के जैसु महके,
हर दिन हो भोर सुहानी  मस्तानी हर शाम करें।।

इस  साल आपके सपनों  संग हमारी चाल हो।
आज जिंदगी सब की कई गुणा खुशहाल हो।
मेरी  नई साल  सबको यही  शुभकामना,
नई आशायें नई उड़ानें ऐसा हर नव साल हो।।
✍✍
मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा,राज.





No comments:

Post a Comment