Thursday, September 13, 2018

हिंदी दिवस

       "    हिंदी   "
एक आशा है एक अभिलाषा है।
हिंदी  ही  मेरी  ये  परिभाषा  है।
हम सब मिलकर भाषा हिंदी बोले,
ये ही मेरी तुम सब से आशा है।।

हिंदी को सभी मान सम्मान मिलें
हिंदी में सबको सच्चा ज्ञान मिलें
हिंदी भाषा की आज पूजा करें,
हिंदी भाषा को वो इंसान मिलें।।

ये हिंदी हमारी राष्ट भाषा हो
राष्ट उन्नति की हमारी आशा हो
ये हिंदुस्थान का परचम लहरायें
ये भाषा हम सब की अभिलाषा हो।

हिंदी हमारे प्यार की भाषा हो
ये हमारे परिवार की भाषा हो
हम सब मिलकर हिंदी हो अपनायें
हिंदी आज व्यवहार की भाषा हो।।
मोहित

No comments:

Post a Comment