Saturday, September 15, 2018

मेरे देश के बापू महान हुआ

" मेरे देश का बापू महान हुआ "

बापू तुम सारे जग के महान हो।
मेरे भारत देश की तुम शान हो।
मेरे भारत का तुम स्वाभिमान हो।
भारत देश की तुम वो मुस्कान हो।।
ऐसा सारी दुनिया को ज्ञान हुआ।
मेरे देश का बापू महान हुआ।।

सत्य अहिंसा  का वो पाठ पढ़ाया।
आपने ही सब भेदभाव को मिटाया ।
सब का सम्मान करना भी सिखाया।
देश  को  बापू  ने  आगे  बड़ाया।।
ऐसा सारी दुनिया को ज्ञान हुआ।
मेरे देश का बापू महान हुआ।।

भारत की तुमने आवाज उठाई।
जितने काले सबकी शान बड़ाई।
तुमने आजादी की अलख जगाई।
भारत देश को आजादी दिलाई।।
ऐसा सारी दुनिया को ज्ञान हुआ।
मेरे देश का बापू महान हुआ।।
मोहित जागेटिया




No comments:

Post a Comment