Saturday, January 12, 2019

स्वामी विवेकानंद

                " स्वामी विवेकानंद"
विश्व मे भारत देश का जिसने जब मान बड़ाया ।
वसुधैव कुटुम्बकम का विश्व में ज्ञान सिखाया।।1

हर युवा में जोस भरा उसको जब आगे बड़ाया।
उठो जागो चलो रुखों मत मंजिल पर चलाया।।2

सनातन धर्म का महान उपदेशक जग में आया।
उसका नाम तभी स्वामी विवेकानन्द कहलाया।।3

भारत का वो अनमोल आसमान का सितारा था।
युवा को नई दिशा देने वाला  वो दुलारा था।।4

अपने आदर्श एवं वाणी से सबको समझाया।
भारत की शान को विश्व मे जा कर जब लहराया।।5

हर चमन में महकता ऐसा भारत का चन्दन था।
विश्व का महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद था।।6

No comments:

Post a Comment