Sunday, January 13, 2019

मेरी कविता

विषय :मेरी कविता
विधा: मुक्तक
      
            मेरी कविता
मेरी कविता इंसान को इंसान बनाती है।
मेरी कविता अच्छा बुरा पहचान बताती है।
मेरी कविता देश के सब दुख दर्द को दिखाती
मेरी कविता देश का आज गुणगान गाती है।।

मेरी कविता शब्दों का रोज ये श्रृंगार होती।
मेरी कविता अपनों से अपनों का प्यार होती।
माँ, बहिन हर नारी का हमेशा सम्मान होती,
मेरी कविता हर दुश्मन को ये ललकार होती।।

मेरी कविता भारत गौरव का सम्मान होती।
मेरी कविता सबके होठों की मुस्कान होती।
ये देश का किसान और देश का जवान होती,
मेरी कविता पूरा ही ये हिन्दुस्तान होती। ।

नाम -मोहित जागेटिया
पता -गांव सिदडियास जिला -भीलवाड़ा
            राज. 311011
मोबाईल - 9950100169

No comments:

Post a Comment