Friday, January 18, 2019

अखबार

हर अखबार में एक समाचार है।
नाबालिक बच्ची का बलात्कार है।।

काम मे हो रहा है घोटाला।
रिश्वत लेता नेता गिरफ्तार है।।

आतंकवादी की चल रही गोलिया।
जुवाब में गोलियों की बौछार है।।

ये चोरी लूट की खबरों से भरा।
सो खबरों का हर एक अखबार है।।

एक ही गाड़ी पर चार सवार है
दुर्घटना बीती चालक फरार है ।।

सरकार की नई और योजना है।
लेकिन अभी तो समस्या अपार है।।

खेल में देश का बड़ाया सम्मान।
कोई जीता तो कही पर हार है।।

रोज रोज पढ़ कर समाचार लगता।
ये देश आज भी बहुत बीमार है।।
मोहित

No comments:

Post a Comment