Tuesday, January 22, 2019

सैनिक

             सैनिक
सरहद पर हमारी सुरक्षा में खड़ा।
गर्मी ,सर्दी ,वर्षा  में  रोज अड़ा।
अरे मतवाला देश का रखवाला,
हमेशा हर पल दुश्मन से वो लड़ा।।

जवान अपने काम से काम करता।
वो काम मे नही सुबह शाम करता।
फिक्र है हमारी सरहद पर रहता,
उसको हर बच्चा भी सलाम करता।

सरहद  पर हमारी तुम ही शान हो।
देश की ऊँचाई की तुम उड़ान हो।
चमन में महकते रहें खिलते फूल
मेरे इस चमन की तुम पहचान हो।।

तुमको देख दुश्मन लड़खड़ाता है।
जब भी वो सरहद अंदर आता है।
तुम्हारे कारण ही हम सुरक्षित है,
तुम से देश तिरंगा लहराता है।।
मोहित

No comments:

Post a Comment