" गणतंत्र दिवस मनाएंगे"
ये देश हमारा है हम को इस से प्यार है।
ये देश खिलते फूलों का महकता हार है।।1
इस देश मे सबके पास अपना अधिकार है।
हिन्दू,मुस्लिम,सिख,ईसाई में भी प्यार है।।।2
यहाँ विविधता में एकता हमको दिखती है।
हमारी संस्कृति आपस मे सबकी मिलती है।3
सारे गुल में एक ही फूल तिरंगा खिलता।
उस तिरंगे में एक ही हिंदुस्तान दिखता।।4
हमारा भारत देश सबसे ही निराला है।
भारत का हर बच्चा यहाँ का मतवाला है।।5
संविधान परिषद ने सबको संविधान दिया।
सबको देश मे समानता का वरदान दिया।।6
हम भारत की सत्ता चुने ये अधिकार दिया
लोकतंत्र ने देश को पावन त्यौहार दिया।।7
मिटे जो भारत पर उनको नही भुलायेंगे
हम आज गणतंत्र दिवस प्यार से मनाएंगे।।8
मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा राज.
No comments:
Post a Comment