Sunday, January 27, 2019

मेरा देश मेरा मान है

*PKS प्रतियोगिता के लिए अतिथि  रचना-*
दिनाँक 27/1/19
दिन : रविवार
विषय :मेरा देश मेरा मान है
विधा: कविता

मेरा देश मेरा मान है,
          ये देश का सम्मान है।
अटल गिरी खड़ा वो हिमालय
             मेरे देश की शान है।
केसर की क्यारी से सजा ये,
          कश्मीर तो मुस्कान है।
गंगा,यमुना पावन नदिया,
        इस देश की पहचान है।।
जहाँ रहते चारों धाम में,
            हमारे वो भगवान है।
हिन्दू मुस्लिम,सिख,ईसाई,
          एकता की पहचान है।
इस देश से सबको प्यार है,
             ये देश मेरी जान है।
मेरा देश मेरा मान है,
           देश मेरा अभिमान है।।
नाम -मोहित जागेटिया
पता -गांव सिदडियास जिला -भीलवाड़ा
            राज. 311011
मोबाईल - 9950100169

No comments:

Post a Comment