Tuesday, March 26, 2019

आसान नही है

          गज़ल
ये रास्तें हमारे अनजान है।
कैसे हमारी ये पहचान है।
मंजिल क्या है? सफ़र कहाँ का है,
एक होना कितना आसान है।।
इस रिश्तें का कुछ भी पता नही,
कब अंत फिर भी ये मुस्कान है।
चल रहें हम अनजान रास्ते पर,
प्यार के सफर में ये उड़ान है।।
भूलना अब बड़ा मुश्किल होगा,
ये दो दिल है पर एक जान है।।
तेरे प्यार के सफर में चलना ,
तुम्हारे साथ जीना शान है।।
हमारी जिंदगी की जो राहें ,
नही अब होगी ये आसान है।।
मोहित

No comments:

Post a Comment