Friday, March 15, 2019

होली

मुझे अपने रंग में,
रंग दो मेरी सरकार होली में,
धूल जायें बुराई प्रेम रंग की
बौछार की होली में।
नवरस बरसे नवरंग की होली में
नपरत मिट जाएं,मन की उदासी मिट जाए
गिले- शिकवे मिटाकर उत्साह का रंग भर दो
तन रंग दो मन रंग ,रंग दो जीवन का हर अंग
फागुन की मस्ती रहें जीवन की हस्ती रहें
बसन्त उत्सव सोलह श्रृंगार होली में
जीवन की कलिया खिले
यौवन का प्यार होली में
प्रेम रंग की पिचकारी भर दो
शांति सुकून का रंग लगा दो
शीतल रंग की वर्षा कर दो
इस बार होली में।।

No comments:

Post a Comment