Saturday, October 13, 2018

राम

राम की महिमा जिसने भी गाई वो इस भव से तर गया ।
रावण  जैसा  महाज्ञानी  भी  राम  के  हाथ से मर गया।।

राम नाम को कोई इस जग में अब तक हरा नही पाया।
सबको हर मुसीबत में बस राम नाम ही तो याद आया।।

अंत समय  राम  नाम  साथ  जाएगा वो ही स्वीकार है ।
राम  मान  सत्य  है  राम  नाम  की महिमा अपरंपार है ।।

इस दुनिया  में  जिसने हम को मर्यादा का पाठ पड़ाया ।
भरत ,लखन जैसा भाई भाई का प्यार हमको सिखाया ।।

हर  और  राम  नाम  बड़ा  हनुमान  के  सीने  में राम है।
जीवन  जिये  ऐसे  की  मर्यादा  से  जीने  में  राम  है।।

प्रभु राम मिलें थे जब ममता वाली उस माँ कौशल्या को।
प्रभु राम मिलें पत्थर से भव पार वाली उस अहिल्या को।।

राम नाम कोई शब्द नही राम गाथा है हनुमान की।
आज राम की हम पूजा करें राम शान है हिंदुस्थान की।।
मोहित







No comments:

Post a Comment