Thursday, October 4, 2018

वतन

सबसे प्यारा मेरा वतन ।
सबसे न्यारा मेरा वतन ।।
वतन मेरी आन बान है।
अमर वतन हिंदुस्थान  है।।

सरहद का जवान वतन है।
खेतों को किसान वतन है।।
देश का सम्मान वतन है।
भारत का विज्ञान वतन है।।

हमेशा शांति का ये अमन।
फूलों  सा महके ये चमन।।
लहराता  झंडा  ये गगन।
सबसे  प्यारा  मेरा  वतन।।

अपना अपना ईमान है
हर होठों पर मुस्कान है
वतन मेरी आन बान है।
अमर वतन हिंदुस्थान  है।।
मोहित

No comments:

Post a Comment