Wednesday, October 31, 2018

दिवापली

आओ मिल कर शांति सुकून का पेड़ उगायें।
घर  द्वारा  को  सभी  सुंदर  फूल  से सजायें।
दीपों  से  जगमग  ये  सारा  वो  संसार  हो।
एक - दूजे  से  बढ़ता  हमारा  ये  प्यार हो।।
रौशनी  का  पावन  पर्व  अंधकार  मिटायें।।
हम   सभी   भाईचारे   के   पैगाम   लुटाएं।।
सजा  रंगोली  सबका  मन  हम  हर्षाएंगे।
त्योहार  मिलन  का, सभी घर मिलने जाएंगे।
दीप शिखा पर आज प्यार का दीया जलायें।
हम  सब  ये  दीपावली  का  त्योहार  मनायें।।

हर  घर  आंगन  में रौशनी जगमगाती रहें।
चारों और से खुशियों की महक आती रहें।
अंधकार मिटा कर प्यार का दीया जलायें,
दीपक की रौशनी हर पल झिलमिलाती रहें ।

मोहित


No comments:

Post a Comment