Sunday, February 3, 2019

मां

*PKS प्रतियोगिता के लिए अतिथि  रचना-*
दिनाँक 3/2/19
दिन : रविवार
विषय :मां तो भगवान है
विधा: कविता

मां तो भगवान है,मां से इंसान है।
मां कभी पूजा है,मां ही वरदान है।।
मां की सेवा करे,मां ही बड़ी माता।
उस मां की कोख से, हर इंसान आता।
मां प्यार दुलार है,मां जीवन का हार।
मां कभी ममता है,मां से ही उद्धार।।
जिंदगी को पाला, मां ने सब कुछ दिया।
जीवन के हर मोड़ ,कभी कुछ नही लिया।।
एक मां मूरत है,भगवान की सूरत ।
कभी मां मन्दिर है,मां सबकी जरूरत।।
नाम -मोहित जागेटिया
पता -गांव सिदडियास जिला -भीलवाड़ा
            राज. 311011
मोबाईल - 9950100169

No comments:

Post a Comment