Saturday, February 9, 2019

माँ सरस्वती वंदना

   आप सभी को बसंत पंचमी की और माँ सरस्वती पूजन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।
                दोहा
माँ तेरी पूजा हम करें,देना वो वरदान।।
नित्य हम वंदना करें,मिल जायें वो ज्ञान।।
                 वंदना
अज्ञानता मिटा कर,देना हमको ज्ञान।
सही रास्तें हो, देना हमको सम्मान।।
बस मांगते है माँ तुम से हम ये दान।
नयें सपनों संग बने हमारी उड़ान।।1

रौशनी से भरा विद्या भंडार देना।
बुद्धि बड़े नित्य बुद्धि में निखार देना।।
जिंदगी जो महके वो ही हार देना।
आज खुशियों का हमको संसार देना।।2

निर्मल हो हमारा सबका ये पवित्र मन।
निर्धन की सेवा में बना रहें ये तन।।
कोई भूखा नही हो मिलें सबको अन।
माँ सुख शांति ,खुशियों से धरा हो पावन।।3

माँ तेरी वंदना को शब्द से गायें।
माँ नित्य चरण वंदन को हम भी आयें।।
अब सारे दुख दर्द हमारे मिट जायें।
फूलों सा जीवन सबका ये महकाएं।।4
मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा राज.

No comments:

Post a Comment