Monday, May 13, 2019

जल जी जीवन है

जल जीवन का आधार है
जल कुदरत का श्रृंगार है।।

जल है तो हमारा कल है।
जीवन में जरूरी जल है।।

बिन जल के नदिया बेकार ।
बहती नदियों जल की धार।।

जल पर सबका अधिकार है।
जल से सारा संसार है।।

जल आसमान से आता है।
कभी सागर तक जाता है।।

जल ही हमारा जीवन है।
जल ही सबसे बड़ा धन है।।

आओ सब जल को बचायें।
आज ज्यादा पेड़ लगायें।।

आज जल की मारामारी।
नीर की है पहरेदारी।।

सबको होती जल की प्यास।
जल नही तो कुछ नही पास।।

बिना जल नही कोई काम।
आज महंगा जल का दाम।।
मोहित जागेटिया
भीलवाड़ा राज.

No comments:

Post a Comment