Tuesday, January 24, 2017

शिव वंदना

        शिव वंदना

शिव नाम बड़ा है शिव धाम बड़ा है
शिव शब्द बड़ा है शिव काम बड़ा है।
शिव की पूजा कर शिव को वंदन कर
शिव की चरणों में तू आज नमन कर।
शिव  ही  तेरा  बेड़ा  पार  करेंगे
शिव ही तो तुमको स्वीकार करेंगे।
वो कैलास निवासी  घट घट वासी
वो रहते है हर गली गली कासी।
शीश पर चन्द्र माँ और गंग धारी
वो  देवो  के  महादेव  अवतारी।
वो  रामेश्वर  है  वो  परमेश्वर  है
वो ही काल के महाकालेश्वर है।
वही सोमनाथ और नागेश्वर है
वही वेदनाथ और त्रमकेश्वर है।
जटाधारी  और  डमरू  वाले  है
वो शिव शंकर ही भोले भाले है।
रहते  है  वो  पत्थर  पत्थर  कंकर
जय जय शिव शंकर जय जय शिव शंकर ।
मोहित जागेटिया

No comments:

Post a Comment